फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लूट व छिनैती गैंग का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों के खिलाफ लूट, चोरी आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले हैं दर्ज
विज्ञापन

- लूटी गई बाइक, मोबाइल, नकदी व अवैध हथियार बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने लूट और छिनैती की घटनाओं में शामिल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट की गई एक बाइक, एक मोबाइल, 2500 रुपये नकद, तमंचा और अवैध चाकू बरामद किया हैं।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर सोमवार को ओ-ब्लॉक सर्विस रोड डेल्टा-3 क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव साकीपुर के अजय भाटी, मैनपुरी के संदीप यादव और मेरठ के सचिन डागर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी सचिन डागर के पास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। जबकि अजय भाटी और संदीप यादव के पास से एक-एक अवैध चाकू मिला। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 20 दिसंबर 2025 की रात एवीजे हाइट्स सोसाइटी के पीछे सर्विस रोड पर एक व्यक्ति को डरा-धमकाकर उसकी बाइक और मोबाइल फोन छीन लिया था। इस संबंध में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अजय भाटी ने लगभग चार माह पूर्व विप्रो कंपनी के पास से भी एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीनने की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अजय भाटी के खिलाफ लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। जबकि संदीप यादव और सचिन डागर के खिलाफ भी लूट और अवैध हथियार से जुड़े मामले पंजीकृत हैं।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें