फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में लगी आग: पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियां जलकर खाक, कूड़े से फैली लपटें बनी वजह

सार

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कूड़े के ढेर से फैली आग ने वाहनों को चपेट में ले लिया। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
तीन गाड़ियां जली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पास में पड़े कूड़े के ढेर में लगी आग तेज हवा के चलते फैलकर वाहनों तक पहुंच गई, जिससे आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन


फायर विभाग के अनुसार घटना की सूचना दोपहर 2:43 बजे फायर स्टेशन को मिली। सूचना मिलते ही 2:44 बजे दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गईं। करीब 3:05 बजे फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 

आग बुझाने के लिए फायर स्टेशन ईकोटेक-3, गौड़ सिटी यूनिट और दादरी यूनिट की कुल तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग की चपेट में आकर तीनों गाड़ियां बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के दौरान स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया । फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें