फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 3.5 लाख से 10 लाख तक के जॉब के लिए तीन हजार पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली विश्वविद्यालय में दो दिवसीय इंटर्नशिप व जॉब मेला शुरू
विज्ञापन


-19 कंपनियां पहुंची पहले दिन, आज आएंगी पांच से अधिक कंपनियां

-जॉब व इंटर्नशिप के लिए लिखित परीक्षा के साथ ग्रुप डिस्कशन भी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत दो दिवसीय इंटर्नशिप व जॉब मेले की शुरूआत बुधवार को हो गई। डीयू के कांफ्रेंस हाल में आयोजित इस मेले के पहले दिन छोटी-बड़ी 19 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इन कंपनियों के समक्ष उपस्थित होने के लिए करीब तीन हजार से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है। मेले के माध्यम से छात्रों को 3.50 लाख से 10 लाख तक के जॉब ऑफर मिलने की उम्मीद है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पांच से अधिक कंपनियां कैंपस पहुंचेंगी।
डीयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर के तत्वाधान में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल(सीपीसी) की ओर से नियमित कॉलेजों के यूजी छात्रों को जॉब ऑफर देने के लिए इंटर्नशिप व जॉब मेला आयोजित किया गया। डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. हेना सिंह ने बताया कि मेले के पहले दिन छात्रों व कंपनियों का उत्साह देखकर प्रशासन भी खुश है। पहले दिन कंपनियों ने छात्रों के साथ ग्रुप डिस्कशन किया और लिखित परीक्षा ली। हालांकि अभी कंपनियों ने नौकरी के लिए छात्रों का चयन नहीं किया है। इसमें अभी 10 दिन से लेकर एक महीना तक लगेगा। कुछ कंपनियों ने बड़ी संख्या में छात्रों का चयन करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित परीक्षा के बाद छात्रों का साक्षात्कार भी लिया जाएगा। जल्दी ही कंपनियों की ओर से बताया जाएगा कि वह किस पद के लिए कितने छात्रों को किस सैलेरी पैकेज पर जॉब ऑफर करेंगी। डॉ हेना ने बताया कि कंपनियों का रिस्पांस काफी अच्छा है। कंपनियों के उत्साह को देखकर प्रशासन उम्मीद कर रहा है कि इस मेले में 200 के करीब छात्रों को नौकरी की पेशकश की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें