फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अजनारा होम्स में अव्यवस्थाओं से तीन हजार परिवार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनारा होम्स में बार-बार बाधित हो रहीं जरूरी सेवाएं
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में समस्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिवाली नजदीक है और सोसाइटी के घरों में साफ-सफाई का दौर चल रहा है, लेकिन कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठने और आए दिन आवश्यक सेवाएं बाधित होने से निवासियों की परेशानी बढ़ गई है। सोसाइटी में रहने वाले तीन हजार से अधिक परिवारों को रोजमर्रा की व्यवस्थाओं से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

निवासी दिनकर पांडेय ने बताया कि दिवाली से पहले लोग घरों की सफाई कर रहे हैं। पुराने सामान और घरेलू कचरे को बाहर निकाला जा रहा है। ऐसे समय में कूड़ा समय पर नहीं उठने से गंदगी का अंबार लग गए हैं। निवासियों का आरोप है कि यहां हर दूसरे दिन किसी न किसी सेवा के बाधित होने की समस्या सामने आती है। इससे परिवारों की रोजमर्रा की दिनचर्या प्रभावित होती है। कभी डिलीवरी को रोक दी जाती है। तो कभी लिफ्ट बंद हो जाती है। निवासियों ने समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई और कचरा निस्तारण जरूरी
अजनारा होम्स में तीन हजार से अधिक परिवार रहते हैं। इतने बड़े आवासीय परिसर में सफाई, कचरा निस्तारण और दैनिक सेवाओं का सुचारु संचालन बेहद जरूरी है। निवासी राकेश और सुरेश ने प्रबंधन से इन सेवाओं की नियमित निगरानी करने, कूड़ा उठाने की समय-सारिणी निर्धारित करने और बार-बार आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें