फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दूध उत्पादों के तीन नमूने जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
-खाद्य विभाग की टीम ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चलाया अभियान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा और नोएडा में दूध से बने उत्पादों की जांच का अभियान चलाया। जांच के दौरान टीमों ने दूध से बने तीन उत्पादों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल और अमर बहादुर सरोज की टीम ने नोएडा के सेक्टर 45 स्थित डाबर डेरी की जांच की। यहां से पनीर और खोया का एक-एक नमूना लिया गया। वहीं ओपी सिंह और विशाल गुप्ता की टीम ने नोएडा के सेक्टर-120 के आम्रपाली जोडिएक मार्केट से भी नमूना लिया। यहां पनीर विक्रेता नीरज गुप्ता से पनीर का एक नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें