फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस की तीन टीमों ने 50 सीसीटीवी खंगाले, नहीं मिला बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

पुलिस की तीन टीमों ने 50 सीसीटीवी खंगाले, नहीं मिला नवजात

- ईएसआईसी अस्पताल से नवजात की चोरी का मामला, अस्पताल कर्मियों समेत 24 लोगों से पूछताछ

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ईएसआई अस्पताल से चोरी किए गए नवजात को तलाशने के लिए पुलिस की तीन टीमों ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। अस्पताल कर्मियों समेत 24 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। इसके बावजूद पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। हालांकि पुलिस अधिकारी आरोपी महिला को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रहे हैं।
खोड़ा, गाजियाबाद निवासी इशरत ने मंगलवार रात को सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। बुधवार सुबह जब वह उठी तो नवजात गायब था। अस्पताल गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक महिला बच्चे को ले जाती दिखी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन के सुरक्षा इंतजाम पर सवाल खड़े होने लगे। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच कर रही हैं। अस्पताल के कुछ कर्मचारियों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की गई है। अस्पताल में लगे कई सीसीटीवी कैमरे खराब है। जिसकी वजह पुलिस को जांच में मदद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में 100 से अधिक गार्ड विभिन्न शिफ्ट में तैनात रहते हैं। जिनके बजट पर प्रतिमाह लाखों खर्च होते हैं। वारदात से अस्पताल की सुरक्षा व्यवयस्था की पोल खुल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें