ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के तीन हापकिडो खिलाड़ी राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय हापकिडो चैंपियनशिप व आईएस चैंपियनशिप खेलते नजर आएंगे। राजस्थान के शेर चित्तौड़गढ़ में छह से सात दिसंबर तक नौवीं, राष्ट्रीय हापकिडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले से तीन खिलाड़ी सब जूनियर बालक वर्ग के 55 किग्रा भार में युगदीप सिंह ऋषि, 55 किग्रा में विश्वन मलिक और बालिका वर्ग में 50 किग्रा में रिम्शा नदीम भाग लेंगे। इसके लिए तीनों खिलाड़ियों का चयन दिल्ली में नौ नवंबर को आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ है। खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एनसीआर मार्शल आर्ट अकादमी में कोच रविंदरपाल सिंह से हापकिडो के गुर सीखते हैं।