ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के तीन खिलाड़ियों ने राजस्थान में हुई डॉ. करणी सिंह फेडरेशन कप रोलर डर्बी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तीनों खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश रोलर डर्बी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राजस्थान के बीकानेर में 6 से 8 सितंबर तक इस चैंपियनशिप हुई। यूपी टीम ने सीनियर बालक वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। इनमें जिले के तीन खिलाड़ी ग्रेनो के बिरोंडी गांव निवासी चरण सिंह, ग्रेनो के शुभम शर्मा और जय चौधरी शामिल हैं।