नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में रोटरी नोएडा ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 111 प्रतिभागियों ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। इस अवसर पर आईएमएस नोएडा के सलाहकार प्रोफेसर डॉ. जेके शर्मा ने कहा कि युवाओं में सामाजिक सरोकार और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। आईएमएस नोएडा के डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर, डॉ. गोविंद प्रसाद गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ सामाजिक मूल्यों का समावेश जरूरी है। ब्यूरो