एसडीआरएफ और सहसपुर कोतवाली पुलिस ने सहसपुर में आसन नदी में टापू पर फंसे तीन लोगों को बचाया। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सहसपुर में आसन नदी पर तीन युवकों के फंसे होने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राफ्ट की सहायता से स्थानीय निवासी नसीम, सलीम ओर जुबैर खान को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।