फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वारना नदी में फंसे पिता और बच्चों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला में जंगल में लकड़ी बीनने जा रहे एक व्यक्ति और उसके तीन नाबालिग बच्चे स्वारना नदी में फंस गए। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने रस्सियों की मदद से चारों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे एक व्यक्ति, दो बालिकाओं और एक बालक के स्वारना नदी के बीच में फंसने की सूचना मिली। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। पु़लिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रस्सी की मदद से एक-एक कर चारों को बाहर निकाला। पिता और बच्चे जंगल में लकड़ी बीनने जा रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें