फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्काईवॉक का काम पूरा करने को फिर मांगा तीन महीने का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
-ओएसडी ने किया खारिज, 5 महीने में बनना था स्काईवॉक
विज्ञापन

-इंजीनियरों की मनमानी से दो साल बाद भी काम अधूरा

-सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन की तरफ अभी अधूरा है निर्माण
-30 जून थी सातवीं डेडलाइन जो खाली निकल गई

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। ब्लू लाइन के सेक्टर-52 और एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के बीच बन रहे स्काईवॉक का काम पूरा करने के लिए इंजीनियरों व ठेकेदार ने तीन महीने का और समय मांगा है। इस मांग को प्राधिकरण के ओएसडी महेंद्र प्रसाद ने खारिज करते हुए फाइल वापस लौटा दी है। साथ ही परियोजना में हो रही लेटलतीफी पर नाराजगी जताई है। यह स्पष्ट कर दिया है कि तीन महीने का समय नहीं दिया जा सकता है। परियोजना की 7 वीं डेडलाइन 30 जून थी जो खाली गुजर गई है। अभी ब्लू लाइन के सेक्टर-52 स्टेशन की तरफ काम अधूरा है और एयर कंडीशनर (एसी) का काम चल रहा है।
विज्ञापन




स्काईवॉक का निर्माण जून-2023 में शुरू हुआ था। परियोजना को 5 महीने में पूरा होना था। काम शुरू होने के बाद परियोजना की डिजाइन में बदलाव हुआ है। प्राधिकरण ने 6 करोड़ रुपये की लागतवृद्धि को भी मंजूरी दी है। स्काईवॉक में सिविल से जुड़े काम करीब 15 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से होने हैं। विद्युत यांत्रिक विभाग से 15 करोड़ 90 लाख रुपये से होने प्रस्तावित हैं। स्काईवॉक का निर्माण पूरा होने से ब्लू और एक्वा लाइन मेट्रो के यात्रियों का आवागमन आसान होगा। अभी स्काईवॉक निर्माण के लिए दोनों स्टेशनों के बीच बना हुआ ट्रैक भी टूटा पड़ा हुआ है। यात्री पैदल लंबा चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें