नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने शहर में अलग अलग तीन लोगों से मोबाइल फोन छीन लिए। लखनऊ की एलडीए कॉलोनी निवासी शुभम शुक्ला ने पुलिस से शिकायत की है कि तीन नवंबर की सुबह करीब सवा आठ बजे वह बॉटेनिकल गार्डन से ई-रिक्शा द्वारा सेक्टर-37 की तरफ जा रहे थे। शौचालय के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर ले गए। वहीं, सेक्टर-15 में रहने वाले अरुण कुमार ने फेज थ्री पुलिस से शिकायत की है कि वह 12 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे सेक्टर-64 स्थित सहारा कट के पास पैदल जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। वहीं बरौला गांव में रहने वाले डूंगर सिंह 10 नवंबर की रात सेक्टर-49 स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास से गुजर रहे थे। तभी बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया। ब्यूरो