फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण करने वाले 18 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण करने वाले 18 पर केस दर्ज
विज्ञापन

- कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच जारी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शाहपुर गोवद्र्घनपुर गांव में नोएडा प्राधिकरण की अधिग्रहित भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस मामले में प्राधिकरण की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नोएडा प्राधिकरण के भूलेख विभाग में तैनात लेखपाल प्रमोद रावत ने पुलिस से शिकायत की है कि शाहपुर गोवद्र्घनपुर गांव में खसरा संख्या 14 से 20 तक भूमि प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित की जा चुकी है। इस भूमि पर धर्म सिंह, नंद किशोर उर्फ नंदू, वीरेंद्र शर्मा, पवन चौहान, राजू, कुंवरपाल, नरेंद्र, धर्मपाल, सुखपाल, भोपाल, गोपाल, प्रमोद, मनोज, अरुण कुमार, विनय कुमार, महेंद्र व दो अन्य द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करके निर्माण कार्य कराया जा रहा है। प्राधिकरण की अनुमति के बिना भूमि पर निर्माण कार्य को रोकने के लिए कहा गया लेकिन आरोपियों ने इसका विरोध किया। कई बार जबरन अवैध निर्माण किया गया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में कोतवाली सेक्टर-126 में 16 लोगों को नामजद करते हुए 18 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें