दादरी (संवाद)। जारचा रोड स्थित शाहपुर गांव की पुलिया के पास जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, अवैध हथियार बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के जारचा रोड स्थित शाहपुर गांव की पुलिया पर बृहस्पतिवार को पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान मेरठ के घाट पांचली गांव निवासी शुभम, चिटहेरा निवासी लक्ष्य और दुजाना निवासी हिमांशु पैदल जा रहे थे। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 21 जून को चिटहेरा गांव के समीप अलग-अलग स्थानों से दो लोगों से मोबाइल फोन छीन लिए थे।