फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा: दिल्ली-एनसीआर में करते थे रेकी, 18 चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 05:14 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

दादरी पुलिस ने अंतरराज्यीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे और निशानदेही से 18 चोरी की बाइक और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में रेकी कर वाहन चुराते और सस्ते दामों में बेचते थे।
 
विज्ञापन
दादरी पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वाहन चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दादरी पुलिस ने अंतरराज्यीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की 18 बाइक और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रेकी करने के बाद मोटरसाइकिल चोरी करते थे और उन्हें सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे। बाद में राह चलते लोगों को सस्ते दामों पर बेच देते थे।

विज्ञापन




एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर दादरी पुलिस ने गांव कोट के सर्विस रोड स्थित श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान दादरी कस्बे की नई आबादी निवासी कलुआ (35), न्यादरगंज निवासी नितिन पंडित (18) और चिटहैरा की डूडा कॉलोनी निवासी अनमोल भारती (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही वाहन चोरी कर उन्हें जंगल या अन्य सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे। इसके बाद चोरी की मोटरसाइकिलों को सस्ते दामों में राह चलते लोगों को बेच देते थे। इससे मिलने वाली रकम को आपस में बांटकर व्यक्तिगत खर्च और मौज-मस्ती में इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से बरामद 18 बाइक में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पंजीकरण नंबर वाले वाहन शामिल हैं। कुछ बाइक के पंजीकरण नंबर उपलब्ध नहीं होने पर उनके इंजन नंबर के आधार पर पहचान की जा रही है। कलुआ के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब बरामद बाइक के संबंध में अन्य मुकदमों की जानकारी जुटाने के साथ गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें