नोएडा (संवाद)। सेक्टर-123 में आयोजित स्वर्गीय जगत सिंह भाटी प्रमुख मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गिरधरपुर की टीम ने कैलाशपुर को हराया। दूसरे में बिरोंडा ने धूम मानिकपुर को हराया और तीसरे मुकाबले में मोहियापुर ने नवादा के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इस दौरान सपा नेता अक्षय चौधरी, सुनील चौधरी, नरेंद्र नागर, पूर्व जिला अध्यक्ष इंदर प्रधान, महिला सभा की जिला अध्यक्ष शशि यादव, सुमित पंडित, सुनीता यादव, नवीन भाटी आदि मौजूद रहे।