गोरखपुर। बिहार विधान सभा चुनाव के बाद से रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर लगे लिफ्ट और एस्केलेटर पर पड़ने वाला भार भी बढ़ गया है। इसका असर अब देखने को मिल रहा हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पांच लिफ्ट लगे हुए हैं। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर एक साथ तीन लिफ्ट खराब हो गए। प्लेटफार्म नंबर एक, पांच-छह और नौ पर लगी लिफ्ट संख्या चार, छह और एक खराब दिखी। बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म नंबर नौ पर लगी लिफ्ट संख्या एक रविवार से ही खराब है। संवाद