फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी फ्लैट सौदे में तीन लाख की ठगी, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने फ्लैट बेचने के नाम पर करीब तीन लाख रुपये की ठगी करने के मामले में बुधवार को कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। गांव नंगला गाजियाबाद निवासी जवाहर सिंह ने आरोप लगाया कि 24 नवंबर 2025 को आरोपी सुनील कुमार सिंघल और उनकी पत्नी मधु सिंघल ने उन्हें एक फ्लैट बेचने का अनुबंध किया था। सौदा ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित आर्य समाज मंदिर के पास तय हुआ था। फ्लैट की कीमत 9.75 लाख रुपये तय की गई थी। अनुबंध के समय उन्होंने 3 लाख रुपये नकद अग्रिम राशि के रूप में आरोपियों को दे दिए।
विज्ञापन

बदले में आरोपियों ने नोएडा प्राधिकरण द्वारा जारी कथित आवंटन पत्र दिखाकर भरोसा दिलाया कि फ्लैट उनके नाम पर है और 21 फरवरी 2026 तक रजिस्ट्री कर दी जाएगी। बाद में जब पीड़ित ने प्राधिकरण से जानकारी की तो पता चला कि संबंधित फ्लैट किसी अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत है। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो 4 जनवरी 2026 को उसे डेल्टा-1 क्षेत्र में बुलाया गया। वहां आरोपी सुनील कुमार सिंघल अपने साथ तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों के साथ पहुंचे और उसे पै0से भूल जाने की धमकी देते हुए जान से मारने की बात कही। इस दौरान गाली-गलौज भी की गई। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें