फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात एक ट्रक ने स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी के आसपास तेज आवाज गूंज गई। हादसा होते ही लोग एकत्रित हो गए। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद ट्रक को लेकर फरार हो गया। दुर्घटना से गुस्साए कुछ लोगों ने जाम लगा दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सतेंदर तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट कार नंबर यूपी 85 एएन 9666 बुधवार रात करीब 8 बजे दिल्ली से मथुरा की तरफ जा रही थी। कार जब चीनी मिल के पास फुलवाड़ी मोड़ पर पहुंची, तभी पीछे से तेज गति में आए एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग बुरी तरह से कार के अंदर ही फंस गए। इस दुर्घटना में कार में सवार मथुरा के नगर निवासी हैदर अली, विजय कुमार तथा एक अन्य अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतीश नामक व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना होते ही राजमार्ग दिल्ली और आगरा की तरफ जा रही है गाड़ियां एकाएक रुक गई। लोग भागकर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा लोगों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर उन्हें तुरंत ही एंबुलेंस में जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया, जहां मृतकों के शव को शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया तथा घायल का उपचार शुरू कर दिया।
दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी सतेंदर कुमार ने बताया कि जिस ट्रक ने कार में टक्कर मारी थी, उस ट्रक को पकड़ने के लिए वीटी करा दी गई है। ट्रक को जल्द पकड़ लिया जाएगा फिलहाल मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए गए हैं। घायल का उपचार जारी है। कार पलवल से मथुरा की तरफ जा रही थी। कार में सवार लोग सभी मथुरा के रहने वाले हैं। पूरी जानकारी अभी उपलब्ध कराई जा रही है। सारी जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। कार में सवार सभी लोगों के परिजनों को उनके पास से मिले आधार कार्ड पर लिखे पते पर सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद ही उनके बारे में पूरी जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें