तावडू। उपमंडल के अंतर्गत केएमपी मार्ग और तावडू-बिलासपुर मार्ग पर दो अलग-अलग हादसों में एक महिला सहित तीन की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्याम सुंदर निवासी देवपुरा थाना बरसाना जिला मथुरा उत्तर प्रदेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसका छोटा भाई श्रीचंद ड्यूटी पर जाने के लिए मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी सुनीता के साथ केएमपी मार्ग से गुरुग्राम आ रहा था। धुलावट टोल प्लाजा के नजदीक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में तावडू-बिलासपुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। हनीफ निवासी नौसेरा थाना नूंह ने बताया कि 26 नवंबर की शाम को उसका पुत्र जोहर (20) अमेजॉन कंपनी के वेयरहाउस में ड्यूटी पर जा रहा था। जब वे वेयर हाउस के नजदीक पहुंचा तो सामने से बड़ी तेज गति और लापरवाही से एक बाइक आईं और उसके पुत्र की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे जोहर गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक अशफाक निवासी डालावास भी इस भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद