फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो वेस्ट में बनेंगे तीन एफओबी

विज्ञापन
विज्ञापन
- ताज एक्सप्रेसवे पर दो और 130 मीटर सड़क पर एक एफओबी बनेगा, आसपास की सोसाइटी निवासियों को होगा फायदा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासियों के लिए सड़क पार करना सुरक्षित और आसान होगा। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ताज एक्सप्रेसवे पर दो और 130 मीटर रोड पर एक फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कराएगा। पहले चरण में यहां बाधा बन रहीं बिजली की लाइनें शिफ्ट की जाएंगी। तीनों एफओबी का निर्माण पीपीपी माॅडल पर होगा। इन्हें बनाने वाली एजेंसी विज्ञापन से अपना खर्च निकालेगी।
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि ताज एक्सप्रेसवे पर तिगरी चौैक से चार मूर्ति चौक के बीच दो स्थानों पर एफओबी बनाए जाएंगे। इनमें से एक सेक्टर-16सी में बनेगा जिससे गौड़ सिटी-2 और अन्य सोसाइटी में रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं दूसरा एफओबी सेक्टर-4 में बनाया जाना है। इससे गौड़ सिटी-1 के अंदर बनीं सोसाइटी निवासियों को सड़क पार करने में मदद मिलेगी। वहीं, सड़क के दूसरी तरफ से गौड़ सिटी सेंटर मॉल जाने में सहूलियत होगी। एक और एफओबी इटेहरा चौक के पास 130 मीटर सड़क पर बनेगा। इससे क्रॉसिंग रिपब्लिक रोड पर बनीं सोसाइटी के अलावा दूसरी तरफ गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में रहने वालों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक अभी इन एफओबी को बनाने के लिए बिजली की लाइनें बाधा बन रही हैं। ऐसे में यहां से 33केवी और 11केवी की लाइनों का पहले शिफ्ट करना होगा। इन लाइनों को हटाए जाने की प्रक्रिया प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। इस काम पर करीब ढ़ाई करोड़ रुपये प्राधिकरण खर्च करेगा। छह महीने में प्राधिकरण का विद्युत एवं यांत्रिक विभाग इस काम को पूरा कराएगा।
विज्ञापन


ओमेगा पर भी शुरू हुआ एफओबी का काम
ग्रेटर नोएडा में भी परी चौक के पास सेक्टर-ओमेगा के सामने कासना-सूरजपुर रोड पर एफओबी बनाने का काम शुरू हो गया है। यहां पिछले दिनों यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों के चलते काम रोक दिया गया था। अब दोबारा से यह काम शुरू हुआ है। इसे बनाने वाली एजेंसी का दावा है कि दो माह में एफओबी का उपयोग शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें