ग्रेटर नोएडा(संवाद)। आईईसी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टी-20 मुकाबले में एस्ट्रिक्स बुल्स ने द आयरन जायंट्स को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत में गेंदबाज अंकित राजपूत का अहम योगदान रहा। उन्होंने 3.1 ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। टॉस जीतकर द आयरन जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 18.1 ओवर में सात विकेट खोकर 134 रन बनाए और एस्ट्रिक्स बुल्स के सामने 135 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस्ट्रिक्स बुल्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की। टीम ने 12.3 ओवर में चार विकेट खोकर 139 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।