08 योग निकेतन आश्रम में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।स्रोत-आयोजक
- फोटो : स्थानीय
मुनि की रेती स्थित योग निकेतन आश्रम में हीलिंग और फीलिंग मेडिटेशन संस्था की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी अभिषेकानंद गिरी जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में देश-विदेश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
डॉ. तृप्ति जैन ने प्रतिभागियों को तेरी-मेरी कहानियां कथात्मक शैली के माध्यम से जीवन से जुड़े अनुभवों से परिचित कराया। डॉ. रत्ना मिश्रा ने अरोमाथेरेपी की सुगंध से होने वाले मानसिक व शारीरिक लाभों के बारे में जानकारी दी। पहले दिन का समापन शिकागो स्थित चिन्मयानंद के स्वामी अपराजितानंद ने किया। डॉ. रत्ना मिश्रा ने बताया कि संस्था इससे पूर्व वृंदावन, हरिद्वार, ऋषिकेश समेत कई बड़े शहरों में ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन कर चुकी है। डॉ. तृप्ति जैन ने बताया कि संस्था की ओर से विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री सहित आवश्यक सामान उपलब्ध करवाया जाता है। इस अवसर पर मनीष सागर, श्रद्धा, रीता अरोड़ा, अपूर्वा सक्सेना आदि उपस्थित रहे।