नोएडा। भंगेल स्थित महर्षि विद्या मंदिर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षकों के सर्वांगीण विकास के लिए तीन दिवसीय इन-हाउस टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रधानाचार्य उमेश सिंह सेंगर ने कहा कि एनईपी का उद्देश्य विद्यार्थियों का समग्र विकास है। डॉ. भानु शर्मा ने वेलनेस और हेल्थ पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ शिक्षक को समाज निर्माण की नींव बताया। कार्यक्रम में मूल्य शिक्षा और अनुभव साझा किए गए। ब्यूरो