बिलासपुर (संवाद)। अस्तौली गांव के लोगों का आरोप है कि तालाब की सफाई नहीं हो रही है। इससे गंदगी बढ़ रही। जहरीले कीड़े-मकोड़े और मच्छर पनप रहे हैं। ग्रामीण सतीश भाटी, धनपाल, मोदी वर्मा, मनीष, सलीम, सुखपाल आदि का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से कई बार मच्छरों से निजात दिलाने के लिए कहा गया है परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। हर समय जहरीले सांप बिच्छू का डर बना रहता है। लगभग 30 बीघे जमीन पर स्थित इस तालाब कई बार पशु भी गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बारिश से पहले इसकी सफाई न हुई तो और ज्यादा स्थिति खराब हो जाएगी।