फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की साजिश रचते तीन गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। अपराध शाखा नूंह पुलिस ने लूट की साजिश रचते तीन लोगों को पिनगवां थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कट्टा, रॉड और एक कार भी बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट की साजिश रचने, अवैध हथियार रखने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान देवेंद्र पुत्र हर विलाश निवासी अवधपुरी जिला मथुरा, अजय उर्फ बबलू उर्फ प्रधान पुत्र ओमबीर निवासी समधपुर जिला हाथरास उत्तर प्रदेश और आसू उर्फ असलूप पुत्र गरीबा निवासी रूंध जिला भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अपराध शाखा नूंह के जांच अधिकारी एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार शाम सूचना मिली थी कि पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव रहपुआ के नजदीक कुछ बदमाश राहगीरों को लूटने की साजिश रच रहे हैं। उनके पास अवैध हथियार भी हैं। उन्होंने बताया कि बताए गए स्थान से थोड़ी दूरी पर उन्होंने अपनी कार की लाइट और बत्ती बंद कर दी। बदमाशों के नजदीक पहुंचते ही कार की लाइट ऑन की तो आरोपी भागने लगे लेकिन पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा, रॉड और उत्तर प्रदेश नंबर की यूपी -80-बीएड-7377 की स्कोडा कार को बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें