संतकबीरनगर। महिला थाना पर रविवार को टूटते परिवार को जोड़ने की पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत पुलिस टीम ने तीन जोड़ों को बिछड़ने से बचा लिया। काउंसिलिंग के बाद तीनों जोड़े एक साथ रहने के लिए राजी हो गए।
परिवार परामर्श केंद्र पर एसओ पूनम मौर्या एवं थाना पर नियुक्त काउंसलर रिफायतुल्लाह अंसारी के निर्देशन में साथ-साथ कार्यक्रम हुआ। बेलहरकला थानाक्षेत्र के मंझरिया गांव के तीन जोड़ों संगीता व राकेश, रीता व वीरेंद्र तथा चंद्रकला व राकेश के बीच पारिवारिक विवाद के चलते रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने तीनों परिवारों को समझा-बुझाकर एक साथ रहने के लिए तैयार कराया। दोनों पक्षों में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। थाने से ही उनकी विदाई भी कर दी गई।