फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में पकड़े गए तीन चाइनीज: बिना वीजा रह रहे थे, पुलिस ने भेजा दिल्ली; अब सामने आएगी 'ड्रैगन' की साजिश!

Fri, 17 Jan 2025 11:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को वीवो कंपनी के पास स्थित खेरली भाव गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन चाइनीज नागरिक वू जिंगाबो, चेन चाउ और पेंग शाओ को रोका गया।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में पकड़े गए तीन चाइनीज नागरिक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में चल रहे सुरक्षा अभियान के तहत रबूपुरा पुलिस ने फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) टीम और स्वॉट टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान तीन चीन के नागरिकों को हिरासत में लिया। यह तीनों नागरिक वीजा समाप्त होने के बाद भी क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उन्हें डिपोर्ट करने के लिए दिल्ली भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को वीवो कंपनी के पास स्थित खेरली भाव गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन चाइनीज नागरिक वू जिंगाबो, चेन चाउ और पेंग शाओ को रोका गया। जांच के दौरान पाया गया कि उनके वीजा की वैधता समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद वे वीवो कंपनी के निकट गांव में रह रहे थे। रबूपुरा पुलिस ने तुरंत इन नागरिकों को हिरासत में लिया और उनके मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल जेवर भेजा। चिकित्सा जांच के बाद एफआरआरओ टीम ने इन्हें लामपुर दिल्ली स्थित सेवा सदन में भेजने की प्रक्रिया शुरू की। इन नागरिकों के दूतावास को भी इस विषय की जानकारी दे दी गई है ताकि डिपोर्टेशन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई जिले में चल रहे अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान का हिस्सा है। कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएं और बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे विदेशियों को तुरंत हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि इन नागरिकों का वर्तमान पता वीवो कंपनी रबूपुरा कोतवाली के अंतर्गत आता है। पुलिस ने क्षेत्र में रह रहे अन्य विदेशियों के वीजा की वैधता की जांच के लिए भी सघन अभियान चलाने की बात कही है। अधिकारियों का मानना है कि यह अभियान जिले में अवैध गतिविधियों को रोकने में प्रभावी साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें