यमुना सिटी (संवाद)। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफलता हासिल की है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित परीक्षा में वाणिज्य वर्ग की ज्योति तायल, कृष्णा तोमर और कृति ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। विद्यालय प्रबंधक हरीश शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। वहीं प्रधानाचार्य दीप्ति शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के परिश्रम और विद्यालय की बेहतर शिक्षण व्यवस्था का परिणाम है।