फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पटाखा जलाने पर झगड़ा, तीन भाइयों को पीटा, एक आईसीयू में

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-2 में पटाखे जलाने पर 25 अक्टूबर की रात दो पक्ष में झगड़ा हुआ। इसमें पटाखे जला रहे तीन भाइयों को पीटा गया। इनके पिता ने थाना फेज-1 में केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि उनके बेटों को पीटा गया। एक आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन

सेक्टर-1 नयाबांस गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया है कि उनका बेटा तरुण कुमार चचेरे भाइयों प्रथम और अंकित के साथ 25 अक्तूबर की रात करीब 9.30 बजे आतिशबाजी जला रहे थे। उसी समय हेमंत आठ-दस साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि हेमंत ने स्काई शॉट को लात मारकर गिरा दिया। इस कारण स्काई शॉट के पटाखे इधर-उधर गलत दिशा में जाने लगे।
इसका विरोध करने पर हेमंत और उसके साथियों ने तीनों के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर आरोपियों ने मारपीट की। इस घटना में तरुण के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आईं। वह बेहोश होकर गिर गया। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रेफर किया गया। तरुण का आईसीयू में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी अमित मान ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें