फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वार्षिकोत्सव में तीन पुस्तकों का विमोचन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में शुक्रवार को काव्या सतत साहित्य यात्रा समूह का 1
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में शुक्रवार को काव्या सतत साहित्य यात्रा समूह का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हिंदी में वाणी वंदना मनु राॅय ने और संस्कृत में आशा श्रीवास्तव ने प्रस्तुत की। इस दौरान निवेदिताश्री के कथा संग्रह पराक्रमी के साथ ही उनके संपादन में प्रकाशित लघुकथा संग्रह कथामणि और संस्मरण संग्रह स्मृतियों में दिदिया का विमोचन किया गया। विशिष्ट अतिथि मीरा दीक्षित और मीनू खरे ने पुस्तकों की सराहना की। संचालन अलका प्रमोद ने किया। इस दौरान करीब 50 शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। हास्य कवि विपिन मलिहाबादी और शायर डॉ. बलवंत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें