फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन बाइक राइडरों ने कार सवारों से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में ला रेजीडेन्सिया सोसायटी के पास स्थित राॅयन स्कूल के समीप रविवार शाम 7:15 बजे बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक कार सवार दो व्यक्तियों से पहले बहस की। इसके बाद उनकी पिटाई कर कार के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित ने मामले में पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन




वेदपुरा अपार्टमेंट के नरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के समय वह सड़क से गुजर रहे थे। तभी तीनों युवक एक अन्य व्यक्ति से झगड़ा करते दिखाई दिए। जब उन्होंने बीचबचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनकी कार पर भी हमला कर शीशे तोड़ दिए। हमले में नरेंद्र कुमार सिंह को भी चोटें आई हैं। आरोपियों ने उनके साथ मौजूद एक परिचित से भी हाथापाई की। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में थाना बिसरख में तहरीर दी है। वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह का मामले की जांच की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें