फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीबीएसई बैडमिंटन नेशनल में बाल भारती की तीन टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडर-17 गर्ल्स ने जीता क्लस्टर-19 का खिताब, अंडर-14 और अंडर-17 बॉयज टीम भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-19 अंडर-17 गर्ल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन द इंडियन पब्लिक स्कूल, देहरादून में किया गया। खिताब जीतने के साथ ही स्कूल की अंडर-17 गर्ल्स टीम ने सीबीएसई बैडमिंटन नेशनल्स-2026 के लिए जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

स्कूल की अंडर-14 बॉयज और अंडर-17 बॉयज बैडमिंटन टीमें भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही हैं। इस तरह बाल भारती की कुल तीन टीमें सीबीएसई बैडमिंटन नेशनल्स-2026 में हिस्सा लेंगी। इससे स्कूल के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में उत्साह है। अंडर-17 गर्ल्स टीम की सफलता में मान्यता वाधवा, श्रेया त्रिपाठी, संध्या कटारिया और अदीबा अली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार तालमेल के साथ खेलते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों को कड़ी चुनौती दी। लगातार अभ्यास और बेहतर रणनीति के दम पर टीम ने क्लस्टर स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों से आगामी प्रतियोगिता में भी इसी तरह अनुशासन और मेहनत के साथ प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई गई है। हेड कोच दिनेश विष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तीनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं। खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं और अब उनका लक्ष्य नेशनल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें