नोएडा (संवाद)। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगह से अवैध हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि 2 बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर रायपुर के शिकारपुर निवासी विशाल व सचिन के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य आरोपी की पहचान बिहार मधुबनी बकुआ निवासी देवन शर्मा उर्फ देवेंद्र के रूप में हुई है।