गन्नौर। थाना गन्नौर पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में तीन और आरोपियों अफताब व जान मोहम्मद निवासी मलिक माजरा, जिला सोनीपत व उमेर निवासी गढ़ी झंझारा को गिरफ्तार किया है।
26 जून 2025 को जाकिर निवासी गांव गढ़ी झंझारा ने थाना गन्नौर में शिकायत दी थी कि 25 जून को उनका बेटा साबीर अपने साथी आसीफ के साथ घूमने के लिए जफर वाली सड़क पर गया था। इस दौरान गांव के ही उमेर ने साथ लगते गांव मलिक माजरी के तीन लड़कों के साथ मिलकर उनके बेटे पर चाकू से हमला कर दिया था।
पुलिस ने घटना में एक नाबालिग को पहले ही अभिरक्षा में ले लिया था। अब आरोपित अफताब, जान मोहम्मद व उमेर को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।