फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंजाब के ध्यानार्थ... मध्य प्रदेश से हथियार लाकर बेचने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो साल में गैंगस्टरों को कर चुके हैं तीन सौ से अधिक पिस्टल सप्लाई
विज्ञापन

- 21 पिस्टल और कार बरामद, दिल्ली, एनसीआर, पंजाब में बेचते थे हथियार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली, एनसीआर, पंजाब और अन्य उत्तरी राज्याें में हथियार सप्लाई करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। गैंग के तीन हथियार सप्लायर राजस्थान निवासी राजेंद्र उर्फ राजू (40), प्रदीप सिंह (19) और पटियाला पंजाब निवासी नरेंद्र सिंह (25) को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश के खरगोन से हथियारों खेप लेकर दिल्ली आए थे और पंजाब के एक व्यक्ति को सप्लाई दे रहे थे। इनके कब्जे से 21 पिस्टल और इटियोस कार बरामद की है। जांच में पता चला कि गैंग ने पिछले दो साल में तीन सौ से अधिक पिस्टल सप्लाई कर चुके हैं। दरअसल दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल हथियार सप्लाई की सूचनाओं पर निरीक्षक रणजीत सिंह और अत्तर सिंह के नेतृत्व में इसकी जांच के लिए पुलिस टीम गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की करीब चार माह की जांच बाद 14 अप्रैल को सूचना मिली कि दो सप्लायर राजिंदर उर्फ राजू और प्रदीप सिंह मध्य प्रदेश के खरगोन से पिस्तौल की एक खेप लेकर इटयोस कार में दिल्ली आए हैं। वह पिस्टल को मोदी मिल्स फ्लाईओवर पर पंजाब के एक हथियार तस्कर नरेंद्र को देंगे। पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को सप्लाई के वक्त गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि राजिंदर जयपुर में साल 2020 में शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार हो चुका है। वहीं नरेंद्र सिंह पंजाब के पटियाला में हाईवे डकैती और शस्त्र अधिनियम के तहत पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें