फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नीम का हरा पेड़ काटने का आरोप, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। मुरादगढ़ी गांव के सेक्टर-33 में नीम का हरा पेड़ काटने का मामला सामने आया है। रबूपुरा कोतवाली पुलिस में गांव के चौकीदार की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। आरोपियों की पहचान शाकिब निवासी पलवल, फरमान और आकिल निवासी गांव नगला हांडा, जेवर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गांव मुरादगढ़ी निवासी चौकीदार हरिश्चंद्र ने गांव के पास स्थित सेक्टर-33 में नीम का हरा पेड़ काटने की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां पांच लोग अवैध रूप से पेड़ काट रहे थे। पुलसि को देख पांचों भागने लगे। मौके से तीन आरोपियों को दबोच लिया गया जबकि सलमान और अजहरुद्दीन उर्फ अजय निवासी मौके से भाग गए। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम एक्ट की 1927 की धारा 4 और 10 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें