साढौरा। रेस्ट हाउस के चौकीदार खुर्शीद अली के घर से आठ क्विंटल गेहूं चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वाल्मीकि बस्ती प्रिंस, सागर व गोहानपुर मोहल्ला निवासी गणेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। लाला राम नारायण मोहल्ला निवासी खुर्शीद अली ने बताया कि रेस्ट हाउस के समीप कमरे में उसने अपने इस्तेमाल के लिए गेहूं रखा था। इसमें से पांच क्विंटल गेहूं को टंकी में तथा तीन क्विंटल गेहूं को कट्टों में रखा हुआ था। 10 अक्टूबर को वह गेहूं निकालने गया तो गेंहू वहां नहीं था।