ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित ओयो होटल में नाबालिग का अपरहण कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने किशोरी का अलीगढ़ से अपहरण किया था। दो आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
कासना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी शोएब और कासना निवासी वसीम के रूप में हुई है। शोएब वर्तमान में कासना स्थित बेनिस वर्ल्ड स्कूल में रह रहा था। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 17 दिसंबर को अलीगढ़ में रहने वाली किशोरी को आरोपियों ने बहला-फुसलाकर कासना स्थित ओयो होटल में बुलाया।
आरोपियों ने दुष्कर्म करते हुए कमरे में बंद कर दिया। किशोरी ने किसी तरह होटल की खिड़की से कूदकर जान बचाई और परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी के परिजन ने आरोपियों के खिलाफ 18 दिसंबर को केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया था।