फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिग साथियों से रेकी कराकर चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, दो बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 लाख के जेवरात व अवैध हथियार किए बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के पास से करीब 20 लाख के जेवरात और वारदात में प्रयुक्त बाइक व अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी घरों की रेकी करवाने में नाबालिग का इस्तेमाल करते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी की चार वारदात का खुलासा हुआ है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि आरोपियों की पहचान लोधीपुर सोहभन, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ के टेकराम, चीती, ग्रेनो के पवन कुमार और मसौता सिकंदराबाद के अनिल भाटी के रूप में हुई हैं। टेकराम फिलहाल नोएडा के सोरखा गांव में रह रहा था। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवरात, बिना नंबर की बाइक और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। उन्होंने चोरी की दो वारदात दादरी कोतवाली और दो वारदात बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र की है। एक सप्ताह के अंदर बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर पी-4 और वरुण एन्क्लेव में चोरी की थी। यहां से चोरी किए गए सभी जेवरात आरोपियों से बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के जेवरात बेचने के फिराक में थे आरोपी
डीसीपी ने बताया कि आरोपियों के दो साथी नाबालिग हैं। उनको पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। दोनों छोटी-छोटी चोरी करते थे। कुछ समय बाद दोनों की मुलाकात तीनों चोरों से हुई और उन्होंने उनके साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। दोनों की उम्र 14 से 15 साल है। बाल अपचारी गिरोह के लिए दिन में घरों की रेकी करते थे। पता लगाते थे कि किस घर पर ताला लगा हुआ है। कहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। घर में किसी तरह से प्रवेश किया जा सकता है। उसके बाद गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी चोरी के जेवरात को बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उनको दबोच लिया। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें