फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 01:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गाोला क्षेत्र के बरहजपार गांव में जांच करने गए थे पुलिसकर्मी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोला। थाना क्षेत्र के बरहजपार गांव में जांच करने पहुंचे एक पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट, डकैती, बंधक बनाने, सरकारी कार्य में बाधा सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया वहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला ने बताया कि कांस्टेबल अशोक कुमार चौधरी की तहरीर के अनुसार, गांव के मुसाफिर ने अपने पट्टीदार हरिवंश और उसके परिवार पर खेत के बगल में कचरा और पानी फेंकने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की सत्यता जांचने के लिए रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे कांस्टेबल अशोक और अभय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पूछताछ के दौरान विपक्षी पक्ष के लोग अनीता, धनंजय और योगेंद्र साहनी आक्रोशित हो गए और पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का देकर घर में बंद कर दिया और उनका बीट बुक, न्यायालय समन, गाड़ी की चाबी सहित बैग छीन लिया। इसके बाद चैनल में ताला लगाकर 112 नंबर पर घर में घुसने की झूठी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची 112 नंबर टीम ने कांस्टेबल को छुड़ाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें