फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सचिव से गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। ग्राम पंचायत गढि़यापाह के ग्राम पंचायत अधिकारी इंद्रपाल पटेल ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मुख्यमंत्री दैवीय आपदा आवास के लाभार्थियों की सूची बनाई गई थी। सूची में ग्राम पंचायत गुलरियापुर मौजा निवासी शारदा देवी का नाम प्रस्तावित था। स्थलीय जांच करने पर शारदा देवी योजना के अपात्र पाईं गईं। शारदा देवी के पुत्र सुधीर कुशवाहा ने अपना आपा खोकर सचिव को फोन कर गालीगलौज की। इतना ही नही आरोपी ने सचिव पर आरटीआई फाइल करने व जान से मारने की धमकी दी। सौरिख थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने कहा के प्रकरण की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें