कोचिंग सेंटर में हुई थी दोनों की दोस्ती
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से जिला अलीगढ़ की रहने वाली पीड़िता दादरी में अपने रिश्तेदार के पास रहकर पढ़ाई कर रही है। करीब दो साल पहले कोचिंग सेंटर पर प्रतियोगिता की तैयारी के लिए गई थी। वहीं पर आरोपी बिजली विभाग में संविदा पर नौकरी करते हुए एसएससी की कोचिंग करता था। दोनों की आपस में दोस्ती हो गई।
नाम बदलकर की थी दोस्ती, फिर दोनों के बीच खत्म हो गया रिश्ता
आरोपी ने अपना नाम अभय कुमार बताकर गैर धर्म की युवती से दोस्ती कर ली। उसके बाद दोनों के आपस में संबंध बने रहे। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी के लिए तैयार कर लिया। दोनों सहमत हो गए। पीड़िता को आरोपी के धर्म और सही नाम का पता चल गया। पीड़िता ने आरोपी से संबंध खत्म कर दिया।
आरोपी पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी
आरोपी धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी से परेशान होकर पोर्टल और पुलिस के आला अधिकारी के कार्यालय में शिकायत की है। तीन दिन पहले मामले की जांच दादरी कोतवाली में आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दादरी कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।