फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैडमिंटन खेलते समय आया हार्ट अटैक, चार घंटे तक अस्पताल में जूझने बाद जिंदगी से हारे

Sat, 10 Jun 2023 10:18 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

सेक्टर 21 ए में बने स्टेडियम में सुरेंद्र शर्मा नाम के एक प्लेयर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मौके पर मौजूद स्टाफ ने उपचार भी किया। इसके बाद स्थिति बिगड़ते हुए देख अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
खेलने के दौरान हार्ट अटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बैडमिंटन खेल रहे उद्यमी महेंद्र शर्मा (52) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शनिवार सुबह हुए हादसे के बाद फैसलिटी सेंटर में बैडमिंटन खेल के सभी स्लॉट को स्थगित कर दिया गया। उनके मौत की खबर से खेल प्रेमियों को भी गहरा धक्का लगा है। सूचना मिलते ही यहां बैडमिंटन समेत अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने शोक जताया है।

विज्ञापन

दरअसल, सेक्टर-55 के ए-ब्लॉक में रहने वाले उद्यमी महेंद्र शर्मा खुशमिजाज इंसान थे। वह करीब सात-आठ सालों से शौक के तौर पर बैडमिंटन खेल रहे थे। रोज की तरह वह सुबह सात से आठ बजे के स्लॉट में बैडमिंटन खेलने स्टेडियम में पहुंचे थे। यहां खेलते समय ही उन्हें सीने में दर्द का अनुभव हुआ। जिससे वह कोर्ट के बाहर जाकर बैठ गए। वहां खेल रहे अन्य लोगों ने उन्हें पानी पिलाया ताकि उन्हें थोड़ा आराम मिल सके। उनकी बिगड़ती तबीयत को देखकर बगल वाले कोर्ट में बैडमिंटन खेल रहे डॉक्टर संदीप कवल ने तुरंत प्राथमिक उपचार देते हुए मेट्रो अस्पताल से एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने करीब चार घंटे जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार इस दुनिया को छोड़ दिया। 
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही उनके साथ बैडमिंटन खेलने वाले लोगों के अलावा अन्य खेल प्रेमी भी शोक में डूब गए। वह हर किसी से हंस कर मिलते थे। उनके साथ खेलने वाले आशीष मलहोत्रा ने बताया कि वह रोज की तरह खेलने के लिए आए थे। क्या पता था कि आज उनके साथ आखिरी बार खेलेंगे। महेंद्र शर्मा एक सफल उद्यमी थे। सेक्टर-11 में उनकी प्लास्टिक मोल्डिंग की फैक्ट्री है। परिवार में 22 साल की एक बेटी और 18 साल का बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें