दादरी(संवाद)। सेक्टर ज्यू-2 में किराए का मकान दिलाने के लिए एडवांस में दी गई रकम मांगने पर किराएदार के साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सेक्टर ज्यू-2 में दीपक भाटी परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। सतीश कुमार राणा प्रॉपर्टी डीलर है। उसने पीड़ित को मकान किराए पर दिलाया था। 18 हजार रुपये एडवांस मकान मालिक के नाम पर लिए गए। 13 हजार रुपए बिजली के बिल के लिए गए। मकान को खाली करने पर सतीश ने फोन कर मकान मालिक के पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। पीड़ित ने एडवांस और बिजली के बिल की रकम 31 हजार रुपए बताई और किराये का पैसा उसमें से काट लेने के लिए कहा। इससे नाराज सतीश ने उसे गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी।