फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्विटर पर सब्सक्रिप्शन लागू तो थ्रेड्स बना सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर पर सब्सक्रिप्शन लागू तो थ्रेड्स बना सहारा
विज्ञापन


- लांच होने के एक दिन बाद ही एप ने करोड़ों लोगों को बनाया अपना दिवाना
-लोग बोले, अच्छा प्लेटफॉर्म, ट्विटर को दे सकता है टक्कर



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ट्विटर पर मेरे पास ब्लू टिक था, लेकिन जब से सब्सक्रिप्शन लागू हुआ ब्लू टिक ही हटा लिया गया। उसी दिन से ट्विटर का इस्तेमाल मैंने बहुत कम कर दिया। यानी जिसके पास पैसा होगा केवल वही वेरीफाई हो सकेगा। इस वजह से फेक आईडी की संख्या में भी काफी हद तक इजाफा हुआ है। ऐसे में एक ऐसे ऐप की जरूरत थी, जो सुरक्षा के साथ-साथ अच्छा प्लेटफार्म भी दे। थ्रेड कई वैराइटी से युक्त एप है। थ्रेड के नए यूजर सेक्टर-44 निवासी शौर्य शर्मा का कुछ यही कहना है। थ्रेड्स को आए अभी एक ही दिन हुआ है इसने करोड़ों लोगों को अपना दिवाना बना लिया है।
दरअसल, मेटा ओन्ड इंस्टाग्राम ने इस एप को लांच किया है। सोशल मीडिया से सड़क तक इसकी खासी डिमांड हो रही है। जिले में भी बड़ी संख्या में एक तबका इसका फैन हो चुका है। थ्रेड के यूजर राहुल वर्मा बताते हैं कि इस पर अधिकतम 500 कैरेक्टर में पोस्ट कर सकते हैं। साथ ही यूजर को फोटो और वीडियो पोस्ट करने का ऑप्शन भी है। पांच मिनट तक के वीडियो पोस्ट कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप इंस्टाग्राम यूजर हैं, तो थ्रेड के लिए अलग से अकाउंट नहीं बनाना होगा। इसके लिए बस थ्रेड ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप अपने आप लॉगिन हो जाएगा। किसी भी तरह के पासवर्ड की भी जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन



ट्विटर को देगा ट्क्कर
यूजर सौरभ सक्सेना का कहना है कि वह इस एप से ट्विटर को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। जल्द ही वह दिन दूर नहीं जब रील्स की तरह इंस्टाग्राम इसे भी मजबूत कर लेगा। ट्विटर को टक्कर देने के लिए ही मेटा ओन्ड इंस्टाग्राम ने अपना नया ऐप थ्रेड लांच किया है। यह काफी हद तक ट्विटर जैसा ही है। साथ ही इसमें कुछ फीचर्स इंस्टाग्राम के जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

यह है खासियत
जब आप एक बार लॉगिन कर लेगें, तो आपको थ्रेड पर मौजूद लोगों की पूरी लिस्ट दिखेगी, जिसमें से किसी को भी आप फॉलो कर पाएंगे। ऐप की प्रोफाइल को पब्लिक और प्राइवेट रखने का ऑप्शन दिया गया है। फिलहाल थ्रेड फ्री ऐप है। लेकिन इतना जरूर तय हैं कि जब थ्रेड पर फॉलोअर बढ़ जाएंगे, तो ऐड दिखाना शुरू कर दिया जाएगा। थ्रेड ऐप का लुक और फील बिल्कुल इंस्टाग्राम जैसा है। लेकिन फीचर ट्विटर जैसे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें