फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश से जलभराव, अव्यवस्थाओं में डूबा नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश ने खोली प्राधिकरण के दावों की पोल
विज्ञापन

बारिश से जगह-जगह जलभराव, घरों में घुसा बारिश का पानी
-बिजली कटौती, ट्रैफिक जाम समेत समस्याओं से दिन भर जूझता रहा शहर



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एक घंटे की भारी बारिश के बाद बृहस्पतिवार सुबह शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। नाले चोक हो गए। मैनहोल और कैचपिट पर पानी का दबाव बढ़ने से जगह-जगह जलभराव हो गया। नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा तक जलभराव के कारण मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई है। यह हाल तक है जब प्राधिकरण की ओर से गर्मी के मौसम में नालों की सफाई करवाकर पानी जमा नहीं होने के दावे किए गए थे। मानसून की पहली बारिश ने ही प्राधिकरण के दावों की पोल खोल दी। हालांकि प्राधिकरण के अमले ने कुछ घंटों में पानी को निकाल दिया। इसमें प्राधिकरण के डीजीएम श्रीपाल भाटी सहित कई अधिकारी पूरे दिन लगे रहे।
सेक्टर -19 के आरडब्ल्यूए महासचिव लक्ष्मी नारायण ने बताया कि एक घंटे की बारिश से ही लगभग सभी आंतरिक और बाहरी सड़कें पानी में डूब गईं। सेक्टर के बीच में होकर गुजर रहे गंदे नाले (ड्रेन नं.2) से गंदा पानी बाहर निकल कर सड़कों, नालियों, पार्कों और घरों में एक-एक फुट तक भर गया। इससे निवासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, सेक्टर-23 में जलभराव के कारण निवासी परेशान रहे। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन साल से नाले की सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


सेक्टर-34 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष केके जैन ने बताया कि वेटलैंड होने की वजह से नाले का लेबल ऊपर हो गया है और पानी वापस आ रहा है। सेक्टर के सभी अपार्टमेंट से नाले का लेवल ऊपर होने की वजह से पानी रुक गया है। नतीजन जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं सेक्टर-53 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर व गांव में पानी भर गया। सेक्टर के सी ब्लाक व बी ब्लाक में दो-दो फीट पानी है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से सेक्टर से पानी निकालने की सही व्यवस्था नही की गयी है। सेक्टर-122, 62, 59, 12, 11, 75 समेत हरौला और बहलोलपुर के निवासी परेशान रहे। वहीं, नोएडा के सेक्टर-62 में निचले इलाकों में कई स्थानों पर दो फीट तक पानी जमा हो गया। यहां तक कि इलाके के दुकान और मकान तक बारिश का पानी पहुंच गया। पानी जमा होने के कारण स्कूल गए बच्चों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
भरा पानी और पहियों पर लग गया ब्रेक

बृहस्पतिवार सुबह बारिश से शहर के कई अलग-अलग सेक्टरों में जाम की स्थिति बन गई। सेक्टर 18, दलित प्रेरणा स्थल, सेक्टर-15, उद्योग मार्ग, शहर के सभी अंडरपाास, सेक्टर-12-22, 62, 57, 58, 59, 71, मॉडल टाउन, लेबर चौक से एनआईबी पुलिस चौकी तक पानी भरने से वाहनों के पहिये थम गए। पानी भरे होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई।
विज्ञापन


बिजली व्यवस्था भी चरमराई

बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई। सेक्टर-72 में बिजली घर में ट्रांसफार्मर की सीटी फटने से छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे सेक्टर-72, 73, 67, सर्फाबाद में परेशानी रही। आवासीय के साथ औद्योगिक क्षेत्र भी यहां पड़ता है। सेक्टर-132 में फाल्ट के चलते सात घंटे आपूर्ति बंद रही। सेक्टर-49, 50, 51 में चार घंटे बिजली गुल रही। सेवन एक्स समेत सेक्टर-121, 122 एक्सप्रेसवे की सोसाइटियों में आपूर्ति नहीं होने से घंटों डीजल जनरेटर चलता रहा। लोगों को पानी के लिए भी जूझना पड़ा। मुख्य अभियंता राजीव मोहन ने बताया कि कई स्थानों पर लोकल फाल्ट के चलते दिक्कत रही। विद्युत कर्मियों को पहले ही सतर्क कर दिया गया था। दोपहर तक ज्यादातर क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें