फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय अधिवेशन में हजारों किसान लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की ओर से 13-14 जून को हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर में हजारों किसान हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को पारसौल गांव में बैठक हुई। संगठन के पदाधिकारियों और किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि शिविर में देश भर से किसान, श्रमिक, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेश भाटी ने बताया कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी अधिक से अधिक संख्या में हरिद्वार पहुंचकर अधिवेशन को सफल बनाएं और संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर विनय तालान, लोकेश भाटी, रविंद्र प्रधान, विनोद मलिक, नरेंद्र भाटी, विपिन कसाना, विनोद कसाना, भारत नागर, फिरे नागर, उदयवीर, राजवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें