आरटीई की रफ्तार धीमी, जिम्मेदार कार्रवाई करने में पीछे
ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के अधिकारी (आरटीई) के तहत प्रवेश लेने मेंं जनपद रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। जिलाधिकारी की बैठक के बाद भी स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। दो माह बीत जाने के बाद भी अब तक 1100 अभिभावकों को स्कूलों के चक्कर लगाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। तीन चरणों में आवेदन प्रक्रिया पूरी किए जाने के साथ लाटरी के माध्यम से तीनों चरण में कुल 4330 छात्रों को सीटें अलाट की गई थीं, इसमें से लगभग 3200 छात्रों को ही प्रवेश मिल सका है। स्कूलों पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं होने के कारण वह दाखिले लेने से बच रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि करीब 3200 प्रवेश हो चुके हैं। सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी स्कूल की शिकायत आती है, तो उसको नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।